ब्लाग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्लाग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 16 जून 2010

मेरा नया ब्लाग-चलती का नाम गाड़ी

मैने बहुत यात्राएं की हैं, लाखों किलोमीटर की यात्राएं, इन यात्राओं में प्रत्येक यात्रा एक अलग अनुभव रहा है। इन यात्राओं से हमे कुछ न कुछ जीवन नया सीखने को मिलता है। यात्राओं का आनंद तब और भी बढ जाता है जब आप ऐसे स्थान पर पहुंच जाएं जहां आपको जानने वाला कोई न हो। बहुत सारी आशंकाए आपके मन में उमड़ती घुमड़ती हों कि कब क्या दुर्घटना घट जाए आपके साथ। इन दुर्घटनाओं का पता नहीं होता। लेकिन फ़िर भी हम यात्राओं पर जाते हैं। समुद्र का नीला जल, उतुन्ग पर्वत आपको अपनी ओर बुलाते हैं, अनायास ही आपको खींचते हैं। इन यात्राओं में मिले हुए अजनबी आपके जीवन भर के मित्र बन जाते हैं। जीवन के सफ़र के साथ यह यात्राएं चलते रहती हैं।

मैने इन यात्राओं से बहुत कुछ सीखा है। मेरे मित्रों ने विशेष गुजारिश की है कि आप यात्रा का एक ब्लाग अलग बना कर उस पर सिर्फ़ अपने यात्रा संस्मरण ही लिखें। जिससे उन्हे भी बहुत कुछ सीखने मिलेगा तथा जगह की दु्श्वारियों के विषय में पता चलेगा। इसलिए मित्रों मैने नया ब्लाग चलती का नाम गाड़ी बनाया है। इस ब्लाग पर मैं अपने यात्रा संस्मरण ही लिखुंगा जोकि मेरी डायरी एवं मस्तिष्क की स्मृतियों में दर्ज हैं। आशा है कि आपको अवश्य ही पसंद आएगा।
Indli - Hindi News, Blogs, Links